Gaya News: कॉफी विद डीएम: शहर के मुख्य स्थानों को कचरा मुक्त बनाने का सुझाव
Gaya News: डीएम ने 'कॉफी विद डीएम' के तहत युवाओं के सुझाव सुने, जिसमें कचरा मुक्त शहर बनाने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रशासन से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना है, जिससे उनके सुझाव विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें।

Gaya News: कॉफी विद डीएम: शहर के मुख्य स्थानों को कचरा मुक्त बनाने का सुझाव डीएम ने कॉफी के साथ चयनित प्रतिभागियों से की मुलाकात, लिए गए सुझाव
- पांच युवाओं के साथ डीएम ने कॉफी पीते हुए बात की
- अच्छी पहल
गया जी, प्रधान संवाददाता
युवाओं के सुझाव समझने का प्रयास हो रहा है। शहर के मुख्य स्थानों को कचरा मुक्त बनाने का सुझाव कॉफी विद डीएम के पहले सत्र आया। गया में 12 वीं की छात्रा अर्पणा ने डीएम शशांक शुभंकर को यह सुझाव दिया। उन्होंने माई क्लीन गया जैसे जन जागरुकता अभियान, वार्ड और बाजार को सफाई रैंकिंग देने का सुझाव भी दिया। स्कूलों में सिविक रिस्पॉसबिलिटी वीक आदि कम्यूनिटी सर्विस जैसी गतिविधि चलाने की बात कही। 11 की छात्रा विदुषी ने सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई और बेहतर रखरखाव करने, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण करने का सुझाव दिया। पीजी की छात्रा खुशबू ने प्राथमिक से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने की बात कही। शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर इन्होंने जोर दिया। खुशबू ने विकसित गया, विकसित बिहार, विकसित भारत” की बात कही। नौवीं में पढ़ने वाले आदर्श उपाध्याय ने कॉफी विद डीएम में कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के बीच भारतीय ज्ञान प्रणाली तथा पारंपरिक संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं विरासत से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। वहीं दसवीं में पढ़ने वाले सुजल सौरव ने पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण, पर्यटक सुविधाओं में सुधार, कचरों का प्रभावी निष्पादन, पितृपक्ष में बेहतर यातायात व्यवस्था पर बात की। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने ‘कॉफी विद डीएम’ जैसी पहल की सराहना करते हुए इसे नियमित रूप से आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
डीएम ने सुझावों की सराहना की
कॉफी विद डीएम में युवाओं ने विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए। डीएम ने रचनात्मक सुझावों का स्वागत करते हुए कहा गया कि युवाओं की सोच, ऊर्जा और नए विचार गया के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य ही विद्यार्थियों एवं युवाओं को प्रशासन से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना है। जिससे उनके सुझावों को विकास की प्रक्रिया से जोड़ा जा सके।
हर बुधवार और शनिवार को आयोजित होगा
यह कार्यक्रम हर बुधवार और शनिवार को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक युवा गया जिले की एनआईसी की वेबसाइट या https://Tinyurl.com/DMgaya पर उपलब्ध फॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव एवं विचार साझा कर सकते हैं। युवाओं के सुझावों को विकास की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जितने भी आज सुझाव प्राप्त हुए हैं उन पर अमल लाने के लिए जिला प्रशासन कार्य करेगा।


