ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयागया में आंधी के साथ गरजे बादल, हुई बारिश

गया में आंधी के साथ गरजे बादल, हुई बारिश

गया में आंधी के साथ गरजे बादल, हुई बारिश

गया में आंधी के साथ गरजे बादल, हुई बारिश
हिन्दुस्तान टीम,गयाTue, 26 Mar 2019 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार की अहले सुबह से गया में मौसम का मिजाज बिगड़ा गया। आंधी के साथ बादल गरजे और बारिश हुई। अहले सुबह करीब चार बजे बादल मंडराने और गरजने लगे। बारिश शुरू हुई और आंधी चलने लगी। सुबह 7.25 मिनट से लेकर 7.27 (दो मिनट) तक 78 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। सुबह से शाम तक 7.9 मिलीमीटर बारिश हुई। बादल और बारिश के कारण अधिकतम पारा लुढ़क गया जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम 26.9 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक (पटना) आनंद शंकर ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण सूबे के कई जिलों सहित गया में भी मौसम बिगड़ा। विक्षोभ का असर समाप्त हो गया। मंगलवार से मौसम के साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम ड्राई होने शुरू होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें