हड़ताल समाप्त होने के बाद शहर में शुरू हुई साफ-सफाई
बारिश में भी लगे रहे सफाई कार्य में लगे रहे सफाईकर्मी
गया नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल रविवार को तीसरे दिन समाप्त हो गयी। हड़ताल समाप्त होने के बाद रविवार की शाम से ही कुछ गाड़िया जहां सफाई के लिए निकली थी। वही सोमवार को निगम स्टोर से विभिन्न वार्डो व मार्गो के लिए वाहन निकलने शुरू हो गये। सफाईकर्मी सड़कों पर सफाई कार्य करते नजर आये। सफाई कर्मियों के काम पर वापस लौटने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। तीन दिन तक शहर में कचरा नही उठने से चौक-चौराहों पर कचरे के ढेर लग गये थे। बारिश से और परेशानी बढ़ गयी।
तीन दिनों में 750 मीट्रिक टन से अधिक जमा हुआ कचरा
शुक्रवार से रविवार तक शहर में कचरे का उठाव नही होने के कारण प्रधान सड़क से लेकर विभिन्न वार्डो में लगभग 750 मीट्रिक टन से अधिक कचरा जमा हो गया। सुबह से ही सफाईकर्मी युद्धस्तर पर लगे गये हैं। उप नोडल पदाधिकारी दिनकर प्रसाद ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में सफाई व्यवस्था पूर्व की भांति हो जायेगी।
कहते है नगर आयुक्त
हड़ताल समाप्त होने के बाद सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो गयी है। प्रधान सड़कों पर सफाई लगभग पूर्ण कर ली गयी है। वार्डो में कहीं-कहीं आज कचरे का उठाव नही हो पाया है। जिसे मंगलवार तक साफ कर दिया जायेगा। - सावन कुमार, नगर आयुक्त,गया नगर निगम।