Gaya News: स्वच्छता सेहत के साथ स्वस्थ समाज व राष्ट्र के निर्माण के लिए जरूरी
Gaya News: स्वच्छता सेहत के साथ स्वस्थ समाज व राष्ट्र के निर्माण के लिए जरूरी स्वच्छता सेहत के साथ स्वस्थ समाज व राष्ट्र के निर्माण के लिए जरूरी

Gaya News: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को गया कॉलेज में दो कार्यक्रम हुए। शिक्षा शास्त्र विभाग में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। शिक्षा शास्त्र विभाग व शिक्षा पीठ दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र के दिशा-निर्देश पर कार्यक्रम के आयोजन हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और स्वच्छ राष्ट्र के निर्माण के लिए भी आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।डॉ. मार्कंडेय पांडे ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सदरे आलम ने स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।


