शांति व सुकून प्राप्ति का सर्वोत्तम मार्ग है संगीत : पंडित साजन मिश्र
शांति व सुकून प्राप्ति का सर्वोत्तम मार्ग है संगीत : पंडित साजन मिश्र शांति व सुकून प्राप्ति का सर्वोत्तम मार्ग है संगीत : पंडित साजन मिश्र

शहर के सिजुआर भवन में सोमवार की शाम पांचवें शास्त्रीय गायन व कत्थक नृत्य कार्यशाला शुरू हुआ। समारोह के बीच इसका उद्घाटन बतौर अतिथि पद्मभूषण पंडित साजन मिश्र व अन्य ने किया। सुर सलिला गयाजी ट्रस्ट आयोजित कार्यशाला में मिश्र ने कहा कि कला, संस्कृति, नृत्य और संगीत वह दिव्य शक्ति है जिसमें विश्व शांति स्थापित करने की क्षमता निहित है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में यदि वास्तविक शांति व सुकून चाहिए तो संगीत ही उसका सर्वोत्तम मार्ग है। भारतीय शास्त्रीय संगीत अपनी प्राचीनता, आध्यात्मिकता और वैज्ञानिकता के कारण सम्पूर्ण विश्व में सम्मानित है तथा आज संगीत के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त किया जा रहा है।
कार्यशाला का समापन
संस्था के मुख्य ट्रस्टी पंडित राजेंद्र सिजुआर ने बताया कि नौ जून से शुरू हुए कार्यशाला का समापन 16 जून की शाम होगा। बताया कि संस्था की इकाई ‘गुरुकुल’ के माध्यम से नई पीढ़ी को गायन, वादन व नृत्य की विधिवत शिक्षा प्रदान की जा रही है। कार्यशाला में पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं अन्य कई राज्यों से आए कला साधक विशेष आकर्षण होंगे। उद्घाटन व कार्यक्रम में महेश लाल गुप्त, प्रो. डॉ. केके नारायण, राजेश्वर सिंह, हरिश्वर सिंह व राम नारायण शर्मा सहित कला प्रेमी, संगीत व नृत्य साधक अन्य लोग मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


