वार्ड पार्षद और पुलिस में भिड़ंत, जमादार घायल

Apr 08, 2026 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

वार्ड पार्षद और पुलिस में भिड़ंत, जमादार घायल वार्ड पार्षद और पुलिस में भिड़ंत, जमादार घायल

वार्ड पार्षद और पुलिस में भिड़ंत, जमादार घायल

रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा मोड़ पर वार्ड पार्षद और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में रामपुर थाने के एएसआई विक्रम कुमार पासवान घायल हो गए। जमादार का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बुधवार तक एएसआई मगध मेडिकल में भर्ती थे। घटना सोमवार देर रात की है। इस मामले में एएसआई के बयान पर रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। वार्ड संख्या 38 के पार्षद मो. कलाम कुरैशी सहित छह लोगों को नामजद और 10 अज्ञात को आरोपित बनाया है। गेवाल बिगहा के दो युवक मो. इम्तियाज आलम और रियाज मेराज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती एएसआई विक्रम पासवान ने बताया कि वह रामपुर थाने में पदस्थापित है। सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे गश्ती के दौरान गेवाल बिगहा मोड़ पर रुका और रोड के दक्षिण इलाके के दुकानदार के पास जाकर दुकान को बंद करने को कहा। इस पर दुकानदार भड़क गया। फिर समझाकर मैं रोड पर आ गया। रोड पर आने पर वहां पहले से मौजूद युवकों के साथ बकझक हो गई। युवकों के साथ वार्ड पार्षद मो. कलाम भी उलझ गए। नारदागंज के वार्ड पार्षद होने की बात कहते हुए दुर्व्यवहार किया। वह शराब के नशे में थे। वार्ड पार्षद को पकड़ने पर उनके साथ रहे दस लोग मुझपर टूट पड़े और मारपीट की। उन लोगों ने वार्ड पार्षद को छुड़वाकर साथ ले गए। वार्ड पार्षद सहित छह लोगों पर नामदज और 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। एएसआई ने बताया कि मोड़ पर देर रात तक दुकानें खुलीं रहने और असामाजिक तत्वों की शिकायत आसपास के लोगों ने की थी। शिकायत के आधार पर गश्ती के दौरान वहां पर गया था।रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि गेवाल बिगहा मोड़ के पास देर रात तक एक दुकान पर कुछ लोग बैठे थे। गश्ती के दौरान एएसआई विक्रम पासवान ने दुकानदार को दुकान बंद करने को कहा गया। इसी दौरान कथित वार्ड पार्षद पहुंचे और अपने साथियों के साथ एएसआई से दुर्व्यवहार किया। मारपीट भी की। इस मामले में दो दुकानदार मो इम्तियाज और मो. मेराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पार्षद सहित छह नामजद और 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।वार्ड पार्षद मो. कलाम कुरैशी ने बताया कि रामपुर के एएसआई की ओर से लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। उनके साथ मारपीट नहीं हुई है। मैं बार-बार हट रहा था और एएसआई बार-बार आ जा रहे थे। वहां के सीसीटीवी फुटेज देखकर मामले की जांच की जा सकती है। वार्ड पार्षद ने आरोप लगाया कि एएसआई नशे में थे। कहा कि इस मामले को लेकर डीआईजी के पास जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।