मारपीट व फायरिंग मामले में आरोपी जेल भेजा गया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गयाप्रखंड मुख्यालय के निकट दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना में आरोपी छोटू लीलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह घटना 1 मई को हुई थी, जिसमें 13 लोग आरोपी हैं। एसआई मोनू कुमार ने बताया कि छोटू लीलू मुख्य आरोपी है।

प्रखंड मुख्यालय के समीप दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को कड़ी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। जेल भेजा गया आरोपी अबगिला निवासी मो. बबलू का पुत्र छोटू लीलू है। जानकारी के अनुसार एक मई को प्रखंड कार्यालय के पास दो गुटों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई थी। मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई मोनू कुमार ने बताया कि इस कांड में 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें एक आरोपी छोटू लीलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


