एजेंसी के सुस्ती के कारण निगम की हो रही किरकिरी
एजेंसी के सुस्ती के कारण निगम की हो रही किरकिरीएजेंसी के सुस्ती के कारण निगम की हो रही किरकिरीएजेंसी के सुस्ती के कारण निगम की हो रही किरकिरीएजेंसी के

शहर में बरसात से पहले नालों की सफाई एडम एजेंसी द्वारा की जा रही है, लेकिन 13 दिनों के प्रयास के बाद भी केवल 30% नालों की सफाई हुई है। अगले 12 दिनों में सफाई पूरी नहीं होने पर नगर निगम को एजेंसी की सुस्ती का खामियाजा चुकाना पड़ सकता है।
नालों की सफाई कार्य अधूरा
अब तक शहर के जो बड़े नाले हैं उनमें से एक का भी सफाई कार्य पूरा नहीं हो पाया है। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को मनसरवा नाले की सफाई ठीक से नहीं होने से होगी। अभी तक इस नाले का महज 25 फीसदी ही सफाई हो पायी है। इसके अलावा नादरागंज नाले की सफाई भी महज 25 फीसदी हुई है। इसके अलावा इकबाल नगर नाले की 40 फीसदी सफाई हो जाने का दावा किया जा रहा है। बॉटम नाले भी महज 25 फीसदी ही साफ हो पायी है। सलेमपुर पइन नाला भी महज 25 फीसदी साफ हुई है, जबकि कुजापी नाले का 50 फीसदी सफाई हो जाने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में शेष जो सफाई का कार्य है उसे अगले 12 दिनों में पूरा कर देना है जो संभव नहीं दिख रहा है।
नालों की सफाई में कमी
कोट
नगर आयुक्त के निर्देश पर नाले की सफाई की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। काम में तेजी लाने के लिए कई बार संबंधित एजेंसी को बोला गया है। ससमय सफाई कार्य पूर्ण नहीं होने पर कार्रवाई करने की भी बात कही गयी है। संभवत 15 जून तक सभी नालों का सफाई कार्य पूरा हो जाने की संभावना है।
नालों की सफाई कार्य में देरी
कोट
अब तक मेरे वार्ड की नालियां की महज 50 फीसदी ही सफाई हुई है। कुजापी नाले की सफाई भी लगभग 50 फीसदी बाकी है। ऐसे में 15 जून तक नहीं दिख रहा है कि सफाई कार्य पूरा हो पायेगा।
नालों की सफाई पर शंका
मेरे वार्ड में कुछ दिन पहले ही नालियों का सफाई कार्य शुरू हुआ है। सबसे बड़ी बात है कि वार्ड से गुजरने वाला कुजापी नाले की भी सफाई अभी तक नहीं हो पायी है। ऐसे में नहीं लगता है कि सफाई समय से पूरा हो पायेगी।
नालों की सफाई विवाद
मेरे वार्ड 37 में नौ नाले हैं। इनमें से महज चार में काम शुरू हुआ। इसमें भी अभी सफाई तीन नाले की ही हुई है। शेष नाले की सफाई एजेंसी करेगी या जो संवेदक कार्य कर रहा है वही करेगा। यह समझ में नहीं आ रहा है।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


