ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाखिजरसराय में सात घण्टे की देर से आए चिराग, आने तक डटे रहे कार्यकर्ता

खिजरसराय में सात घण्टे की देर से आए चिराग, आने तक डटे रहे कार्यकर्ता

खिजरसराय में सात घण्टे की देर से आए चिराग, आने तक डटे रहे कार्यकर्ता

खिजरसराय में सात घण्टे की देर से आए चिराग, आने तक डटे रहे कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 21 Oct 2020 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

खिजरसराय में बुधवार को निर्धारित समय से सात घण्टे की देर से आए चिराग पासवान। यशवंत हाई स्कूल में हजारों लोगों की भीड़ उनका दोपहर तीन बजे से लेकर आठ बजे रात तक इंतजार करती रही। चिराग के नहीं आने से उनके समर्थकों में निराशा थी। चिराग के देर से आने के बारे में गैरआधिकारिक सूत्रों के अनुसार जहानाबाद में व्यस्त कार्यक्रम होने की वजह से चिराग पासवान अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खिजरसराय नहीं आ सके। आयोजकों के द्वारा पहले यह बताया गया कि चिराग पासवान दिन के तीन बजे के करीब खिजरसराय के यशवंत हाई स्कूल में लोगों को संबोधित करेंगे। जिसके बाद तीन बजे तक अच्छी संख्या में लोजपा समर्थक वहां जुटने शुरू हो गए। फिर यह कहा गया कि वे पांच बजे तक आएंगे। इसके बाद भी उनका इंतजार लम्बा चलता रहा। आठ बजे तक मीडिया कर्मी व ज़्यादातर लोग वहां से जा चुके थे। हालांकि इस बीच स्थानीय नेता अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते रहे। देर रात 10 बजे के बाद चिराग पासवान का खिजरसराय में आगमन हुआ। वे सड़क मार्ग से यहां पहुंचे। दस बजे के बाद भी बाहर से आए हुए सैकड़ों समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान चिराग ने कार्यकर्ताओं से बात की और उम्मीदवार अरविंद सिंह का हौसला बढ़ाया। इसके बाद वे वापस लौट गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें