ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयानारायणचुआं नाला में फेंका मिला नवजात का शव

नारायणचुआं नाला में फेंका मिला नवजात का शव

विष्णुपद थाना क्षेत्र में नारायणचुआं सुलभ शौचालय के पास मंगलवार की सुबह एक नवजात का शव मिला। इसकी खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल...

नारायणचुआं नाला में फेंका मिला नवजात का शव
हिन्दुस्तान टीम,गयाTue, 04 Jul 2017 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

विष्णुपद थाना क्षेत्र में नारायणचुआं सुलभ शौचालय के पास मंगलवार की सुबह एक नवजात का शव मिला। इसकी खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर लोगों की नवजात के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वार्ड काउंसलर व स्थानीय लोगों की मदद से नवजात को फल्गु नदी में दफना दिया गया। जानकारी के अनुसार नारायण चुआं के पास नवजात का शव फेंके होने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोग भागे-भागे नारायण चुआं पहुंचे। तब तक शहर में बारिश शुरू हो गई थी। लोग जब तक पहुंचे नवजात का शव बारिश की तेज धार में बहने लगा। जब कुछ स्थानीय युवकों की मदद से शव को निकाला गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस व वार्ड काउंसलर को खबर की गई। इसके बाद सभी की राय पर नवजात को दफना देने का निर्णय लिया गया। लोगों ने कफन का इंतजाम कर नवजात के शव को पास में ही फल्गु नदी में दफन करवा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें