मीडिया शिक्षा में शोध और भविष्य उन्मुख दृष्टि आवश्यक: कुलपति

Feb 12, 2026 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

टिकारी, निज संवाददाता दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के जनसंचार एवं मीडिया विभाग की ओर से ‘डिजिटल युग में मीडिया शिक्षा का बदलता परिद

मीडिया शिक्षा में शोध और भविष्य उन्मुख दृष्टि आवश्यक: कुलपति

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के जनसंचार व मीडिया विभाग की ओर से ‘डिजिटल युग में मीडिया शिक्षा का बदलता परिदृश्य’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। तेजपुर यूनिवर्सिटी, असम के कुलपति प्रो. शंभूनाथ सिंह ने मीडिया क्षेत्र में भविष्य उन्मुख शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में मीडिया शिक्षा अत्यंत प्रासंगिक है। समाज संचार के बिना अस्तित्व में नहीं रह सकता। इसलिए संचार मॉडलों को समझना आवश्यक है। प्रो. सिंह ने मीडिया शिक्षा में शोध की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि शोध नए विचारों को जन्म देता है। प्रो. सिंह ने कहा कि आज के डिजिटल युग में डिजिटल तकनीक, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मीडिया का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, ऐसे में विद्यार्थियों को भविष्य उन्मुख और व्यावहारिक शिक्षा देना समय की आवश्यकता है।

सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय 27 फरवरी 2014 को स्थानीय कैंपस में हुए शिलान्यास के उपलक्ष्य में अपना स्थापना दिवस मना रहा है। यह विश्वविद्यालय के प्रत्येक छात्र, कर्मचारी और शिक्षक के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना के पीछे स्पष्ट उद्देश्य होता है। विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने के लिए नहीं होते। उनका लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और शोध के माध्यम से समाज और राष्ट्र का विकास करना है। प्रो सिंह ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं है। यह जुनून, मिशन और जिम्मेदारी है। मीडिया साक्षरता कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण विकास सहित हर क्षेत्र के लिए आवश्यक है। पत्रकारिता स्वयं के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण हेतु समाज में दिशा देने के लिए के लिए होती है। जनसंचार एवं मीडिया विभाग के डीन और अध्यक्ष प्रो. के. शिव शंकर ने व्याख्यान के संदर्भ को संक्षेप में साझा किया। कार्यक्रम में प्रो. अतिश पराशर, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ अनिंद्य देब, डॉ. अनुज कुमार सिंह, डॉ. नेहा सूर्यवंशी मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।