Gaya News: 11 दिन बाद भी लापता चंदन का सुराग नहीं, बेटे की राह ताक रही मां

हिन्दुस्तान, गया
share

Gaya News: 24 सितंबर को पिता कृष्णा गुप्ता को डायलिसिस कराने मगध मेडिकल को निकला था चंदन

Gaya News: 11 दिन बाद भी लापता चंदन का सुराग नहीं, बेटे की राह ताक रही मां

Gaya News: ग्यारह दिन गुजर गए, लेकिन नई सड़क के रहने वाले चंदन का कोई सुराग नहीं मिला। 24 सितंबर को पिता कृष्णा गुप्ता को बाइक से डायलिसिस कराने के लिए घर से निकला था। 27 सितंबर को उसके पिता का शव मिला और बाइक सड़क किनारे मिली। लेकिन चंदन नहीं मिला। पति की मौत और बेटा के लापता होने से चंदन की मां गीता देवी पूरी तरह टूट चूंकि हैं। दरवाजे पर जरा सी आहट होती है तो मां गीता देवी की नजरें बाहर चली जाती हैं। हर बार उन्हें लगता है कि शायद उनका बेटा चंदन लौट आया है। लेकिन सामने कोई और होता है। पिता कृष्णा गुप्ता की मौत हो चुकी है और बेटे चंदन का अब तक कोई पता नहीं है। 11 दिन से वह बेटे की राह ताक रही है। आंखों में आंसू और दिल में बस एक उम्मीद लिए हैं चंदन किसी तरह घर लौट आए।

चंदन के लापता होने की पूरी कहानी

विष्णुपद थाना क्षेत्र के नई सड़क निवासी चंदन कुमार 24 सितंबर को अपने पिता कृष्णा गुप्ता को बाइक से डायलिसिस कराने मगध मेडिकल कॉलेज ले गया था। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे। देर रात तक इंतजार के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश शुरू की। जब कोई जानकारी नहीं मिली तो 25 सितंबर को विष्णुपद थाने में चंदन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी क्रम में 27 सितंबर को मेडिकल थाना क्षेत्र के ओटीए पहाड़ी के पास कृष्णा गुप्ता का शव मिला। घटनास्थल के पास ही सड़क किनारे चंदन की बाइक भी क्षतिग्रस्त बरामद हुई। लेकिन चंदन नहीं मिला। बाइक मिली, पिता का शव मिला, लेकिन चंदन कहां है? यह सवाल अब परिवार के साथ-साथ पुलिस के सामने भी सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। परिजन लगातार अपने स्तर से भी चंदन की तलाश कर रहे हैं, लेकिन 11 दिन बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से उनकी बेचैनी बढ़ती जा रही है।

बेटे की राह देख रही मां

पति की मौत के बाद बेटे के लापता होने ने मां को पूरी तरह तोड़ दिया है। परिजनों के अनुसार, हर दिन उन्हें उम्मीद रहती है कि चंदन के बारे में कोई खबर आएगी। लेकिन हर शाम निराशा लेकर लौटती है। चंदन के भाई प्रकाश ने बताया कि पिता के क्रिया चला रहा है। इस कारण इसलिए खोजबीन करने का समय नहीं मिल रहा।

पुलिस कर रही चंदन की तलाश

विष्णुपद थानाध्यक्ष परमानंद कुमार कर्ण ने बताया कि चंदन का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। लेकिन जल्द ही चंदन को खोज निकाला जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦चंदन कुमार अपने पिता को कहां ले गए थे?−
चंदन कुमार 24 सितंबर को अपने पिता कृष्णा गुप्ता को डायलिसिस कराने मगध मेडिकल कॉलेज ले गए थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: 11 दिन बाद भी लापता चंदन का सुराग नहीं, बेटे की राह ताक रही मां