ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाचैंबर ने उद्योग व व्यापार से जुड़ी समस्याओं को रखा

चैंबर ने उद्योग व व्यापार से जुड़ी समस्याओं को रखा

चैंबर ने उद्योग व व्यापार से जुड़ी समस्याओं को रखा

चैंबर ने उद्योग व व्यापार से जुड़ी समस्याओं को रखा
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 30 Jul 2018 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक हुई। इसमें बतौर शामिल हुए कृषि मंत्री व नगर विधायक के समक्ष उद्योग व व्यापार से जुड़ी समस्याओं को चैंबर ने प्रमुखता से रखा । क्षेत्र के उद्योग व व्यापार के विकास की दृष्टि से विभिन्न सरकारी महकमों के कार्यकलापों की गई। शहर में नागरिक सुविधाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया गया।

चैंबर के सदस्यों ने विकास के लिए विधि व्यवस्था को प्रमुख बताया। लॉ एंड आर्डर की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता जतायी। स्वास्थ्य सेवाओं की ओर भी मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया। बेहतर स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना की मांग की गई। उद्योगों के विकास विस्तार के लिए टेक्सटाईल पार्क व वर्तमान औद्योगिक प्रांगण के विस्तार या नया प्रांगण के निर्माण को जरूरी बताया। बोधगया के वर्ल्ड हेरिटेज सिटी में शामिल होने को देखते हुए शहर का विकास उसी अनुरूप होने की बात कही । जाम से निजात के लिए फ्लाईओवर व बाइपास सड़कों के निर्माण पर जोर दिया। बेहतर बिजली आपूर्ति की मांग की गई। मंत्री डा. कुमार ने सारी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद कहा कि सरकार की ओर से कई कार्य किए जा रहे हैं। मगध मेडिकल कॉलेजके लिए विकास के लिए 200 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं। बाइपास सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है। फ्लाओवर के लिए सर्वे चल रहा है। चैंबर ने गांधी मैदान में शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग की। इस पर भी मंत्री ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष डा. कौशलेंद्र प्रताप ने की। बैठक में चैंबर के महासचिव प्रमोद कुमार भदानी, पूर्व अध्यक्ष विपेन्द्र अग्रवाले आलोकनंदन, संजय भारद्वाज, डा. अनूप कुमार केडिया, बालकृष्ण भारद्वाज, प्रवीण मोर, अजय तरवे, विनोद सुल्तानिया आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें