Gaya News: पंचायत समिति की बैठकों से लगातार गैरहाजिर रहने पर सीडीपीओ से मांगा गया जवाब

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: पंचायत समिति की बैठकों से लगातार गैरहाजिर रहने पर सीडीपीओ से मांगा गया जवाब -बीडीओ ने पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर मांगा है जवाब -सात अगस्त की बै

Gaya News: पंचायत समिति की बैठकों से लगातार गैरहाजिर रहने पर सीडीपीओ से मांगा गया जवाब

Gaya News: एक संवाददाता। पंचायत समिति की बैठक से बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहना टनकुप्पा की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) मंजू कुमारी को महंगा पड़ सकता है। सात अगस्त को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने पर बीडीओ गौरी कुमारी ने सीडीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ ने 24 घंटे के अंदर अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। टनकुप्पा प्रखंड कार्यालय में सात अगस्त को पंचायत समिति की बैठक हुई थी। इसमें सीडीपीओ के अनुपस्थित रहने पर पंचायत समिति अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख समेत सदस्यों ने नाराजगी जताई थी। सीडीपीओ के बैठक में मौजूद नहीं रहने के कारण बाल विकास परियोजना से संबंधित मामलों की समीक्षा भी नहीं हो सकी थी।

बीडीओ की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सीडीपीओ इससे पहले 12 दिसंबर 2025 और 21 मई 2026 को हुई पंचायत समिति की बैठकों में भी सीडीपीओ अनुपस्थित रही थीं। लगातार बैठकों से गैरहाजिर रहने को सरकारी कार्यों के प्रति उदासीनता और लापरवाही का द्योतक बताया गया है।बीडीओ ने सीडीपीओ को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पूरे मामले से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: पंचायत समिति की बैठकों से लगातार गैरहाजिर रहने पर सीडीपीओ से मांगा गया जवाब