ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाएसिड अटैक पीड़िता प्रियंका की में कैंडिल मार्च

एसिड अटैक पीड़िता प्रियंका की में कैंडिल मार्च

एसिड अटैक पीड़िता प्रियंका की याद में कैंडिल मार्च

एसिड अटैक पीड़िता प्रियंका की में कैंडिल मार्च
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 07 Jun 2018 08:28 PM
ऐप पर पढ़ें

जनअधिकार पार्टी व युवा शक्ति के सदस्यों द्वारा गुरुवार को एसिड अटैक पीड़िता प्रियंका मिश्रा की याद में एक कैंडिल मार्च निकाला गया। यह कैंडिल मार्च शहर के अम्बेदकर पार्क से होते हुए जीबी रोड के रास्ते टावर चौक तक गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने कैंडल लेकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। उसकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

मौके पर उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से मासूम प्रियंका को इंसाफ दिलाने की मांग की। युवा शक्ति अध्यक्ष ओम यादव ने बताया कि प्रशासन की लापारवाही के कारण पीड़िता का आरोपित पति रंजन मिश्रा बेल पर रिहा कर दिया गया है। जबकि उसपर परिवार वालों के साथ मिलकर प्रियंका को जान से मारने का आरोप है। उन्होंने प्रशासन से रंजन को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

कैंडिल मार्च में युवा शक्ति महासचिव सन्नी यादव, कुामर रोहित रंजन, मुकेश राउत, मीडिया प्रभारी शोभित शेखर, जाप गया कॉलेज अध्यक्ष प्रेमदीप व सुनील समेत दर्जन भर लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें