Gaya News: बतसपुर में छत का करकट काटकर फर्नीचर दुकान में लाखों की चोरी

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: बतसपुर में छत का करकट काटकर फर्नीचर दुकान में लाखों की चोरी • 40 हजार रुपया नगदी समेत साढ़े तीन लाख का सामान ले उड़ा चोर फोटो न्यूज बोधगया, निज प्र

बतसपुर में छत का करकट काटकर फर्नीचर दुकान में लाखों की चोरी
बतसपुर में छत का करकट काटकर फर्नीचर दुकान में लाखों की चोरी

Gaya News: बोधगया थाना क्षेत्र के बतसपुर मोड़ के समीप स्थित प्रमिला फर्नीचर हाउस में रविवार की देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर परिसर में दाखिल हुए और छत का करकट काटकर अंदर घुस गये। इसके बाद दुकान में रखे करीब 40 हजार रुपये समेत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद से आसपास के अन्य दुकानदारों में भय व्याप्त है। प्रमिला फर्नीचर हाउस बतसपुर के सुरेंद्र कुमार मौर्य के मार्केट में उमेश मिस्त्री की दुकान थी। पीड़ित दुकानदार उमेश मिस्त्री ने बताया कि सोमवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

दुकान की छत का करकट भी कटा था। अंदर जाकर जांच करने पर बिक्री के रखे हुए 40 हजार रुपये, बड़ा रंदा मशीन, एल्युमिनियम कटर मशीन, बड़ा हैमर मशीन, चार ड्रिल मशीन, दो कटर मशीन, एल्युमिनियम सेक्शन आदि गायब मिले। पीड़ित ने कहा कि चोर नकदी समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान ले गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार ने आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsGaya NewsGaya News: बतसपुर में छत का करकट काटकर फर्नीचर दुकान में लाखों की चोरी