वजीरगंज के महदेवा में एक घर से चार लाख नकद समेत जेवरातों की चोरी
बेटी की शादी के लिए जुटाए गए रूपए तथा घर की दो बहु के जेवरात पर चोरों ने किया हांथ साफ

थाना क्षेत्र के महदेवा में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर लगभग चार लाख रुपये और जेवरात की चोरी ली। पीड़ित गृहस्वामी बुल्लू चौधरी की पत्नी शांति देवी ने बताया कि रात में छत पर सोए हुए थे। शुक्रवार की सुबह जब नीचे आए तो चोरी होने का पता चला। दो कमरों के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने नगदी और जेवराते रखे बक्से को लेकर भागए हो गए। घर के एक दरवाजे को फूस के गेट से बंद किया गया था, जिसे तोड़कर चोर घर में घुस गए।पीड़िता
ने बताया कि दो माह बाद बेटी की शादी होनी थी, जिसके लिए तैयारी की जा रही थी। जमीन बेचकर घर में चार लाख रुपये रखे थे। बड़ी बहू मांती देवी और मंझली बहू रजनी कुमारी के सोने और चांदी के जेवर भी चोर लेकर चले गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


