रामपुर विधायक से मध्याह्न भोजन का चावल ए अन्य समाग्री की चोरी
Mar 09, 2026 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
कोंच थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की। प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि चोरों ने कार्यालय में रखे लगभग दो क्विंटल चावल, माइक और अन्य सामग्री चुरा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोंच थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने कोंच थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। आवेदन में लिखा है कि सोमवार की सुबह विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। ताला तोड़कर चोरों ने कार्यालय कक्ष में रखा लगभग दो क्विटंल चावल, माइक, मध्याह्न भोजन बनाने वाले समाग्री सहित अन्य सामान को चुरा लिया। कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


