कुंदन इलेवन को हराकर ब्रदर इलेवन की टीम बनी विजेता

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

डुमरसन में आयोजित तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब ब्रदर इलेवन ने जीता। फाइनल में ब्रदर इलेवन ने कुंदन इलेवन को हराया। कुंदन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए, जबकि ब्रदर इलेवन ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। शिवम मौर्या को प्लेयर ऑफ द मैच और गौरव मौर्या को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

कुंदन इलेवन को हराकर ब्रदर इलेवन की टीम बनी विजेता

टिकारी के डुमरसन में आयोजित तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब ब्रदर इलेवन की टीम ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में ब्रदर इलेवन ने कुंदन इलेवन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंदन इलेवन की टीम आठवें ओवर में सभी विकेट खोकर 51 रन ही बना सकी। जवाब में ब्रदर इलेवन की टीम ने सातवें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टूर्नामेंट में ब्रदर इलेवन के खिलाड़ी शिवम मौर्या को प्लेयर ऑफ द मैच तथा गौरव मौर्या को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं बेस्ट बॉलर का पुरस्कार कुंदन वीडियोग्राफी टीम के सूरज को दिया गया।

इससे पहले सेमीफाइनल में कुंदन इलेवन ने मीठू इलेवन को और ब्रदर इलेवन ने निकित इलेवन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। विजेता और उपविजेता टीम को जदयू प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा ने ट्रॉफी प्रदान की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।