क्षेत्र में ड्रेस कोड के साथ ही निकलें_डॉ किरण
गुरुवार को आमस सीएचसी में डॉ. किरण कुमारी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित टीकाकरण को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने क्षेत्र में ड्रेस कोड का पालन करने पर जोर दिया और सभी आवश्यक टीकों को समय पर लगाने की आवश्यकता बताई। जननी बाल सुरक्षा योजना की भी जानकारी दी गई।

नियमित टीकाकरण में तेजी लाने और इसे शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को आमस सीएचसी में चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण कुमारी ने आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के साथ विशेष बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्यकर्मी क्षेत्र में ड्रेस कोड के साथ ही जाएं, क्योंकि यह उनकी पहचान है। बिना ड्रेस के ग्रामीण क्षेत्रों में जाने से लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने टीकाकरण को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पोलियो, बीसीजी, जेई, मिजिल्स, बीपीटी, एमआर सहित सभी आवश्यक टीके समय पर बच्चों और माताओं को लगना जरूरी है, ताकि गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिल सके।
बैठक में जननी बाल सुरक्षा योजना की जानकारी भी दी गई। मौके पर हेल्थ मैनेजर अरुण कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


