बोधगया में उचित आश्वासन के बाद काम पर लौटे हड़ताली सफाईकर्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

बोधगया में उचित आश्वासन के बाद काम पर लौटे हड़ताली सफाईकर्मी • सभापति व कार्यपालक पदाधिकारी की कोशिश माने लोग फोटो न्यूज बोधगया, निज प्रतिनिधि बो

बोधगया में उचित आश्वासन के बाद काम पर लौटे हड़ताली सफाईकर्मी

बोधगया नगर परिषद के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रशासनिक पहल के बाद एक ही दिन में समाप्त हो गई। बुधवार की सुबह से ही सफाईकर्मी काम पर लौट आए और शहर के सभी 33 वार्डों में सफाई व्यवस्था पुनः बहाल हो गई। हड़ताल के कारण एक दिन पूर्व शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े का ढेर लग गया था। इससे आमलोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिहार लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन की बोधगया इकाई के आह्वान पर सफाईकर्मी 11 सूत्री मांगों को लेकर सामूहिक हड़ताल पर चले गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद की सभापति ललिता देवी और कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने हस्तक्षेप किया।

दोनों ने सफाईकर्मियों को उनकी जायज मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया। सफाई व्यवस्था बहाल होने से सभी वार्डों में लोगों ने राहत महसूस की है। दैनिक कर्मियों का स्थायीकरण, केंद्र सरकार के अनुरूप संशोधित न्यूनतम वेतनमान लागू करना, स्थायी कर्मियों को सातवां वेतनमान का लाभ देना, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान सुनिश्चित करना, बिना जांच के वेतन रोकने जैसी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर सभी सफाईकर्मी, सुपरवाइजर व ड्राइवर हड़ताल पर चले गए थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।