बोधगया विधायक ने खुद किया सेनिटाइजेशन का काम
बोधगया विधायक ने खुद किया सेनिटाइजेशन का काम

बोधगया को कोरोना मुक्त बनाने के लिए राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने खुद से मोर्चा संभाल है। इस महामारी के दहशत और डर के बीच विधायक ने बोधगया के वार्डों में खुद जाकर मोहल्लों और घरों का सेनिटाइजेशन का काम खुद से किया। विधायक के जज्बे और कार्य को देखकर लोग अचंभित रह गए। इस बीच विधायक और उनके अंगरक्षक ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिग पालन करने और साफ सफाई के प्रति संवेदनशील रहने की अपील भी की। विधायक साफ-सफाई और सेनेटाइजेशन से जुड़ी काफी शिकायतें सुनने के बाद 19 वार्डों के सभी घरों का सेनेटाइज करने का फैसला अपने फंड से लिया है। उन्होंने खुद से ही शहर को सेनेटाइज करने का ठान लिया। गुरुवार की सुबह मस्तीपुर व शहरी इलाकों में खुद से अपने पीठ पर सेनिटाइजर किट बांध कर सेनिटाइजेशन का कार्य किया। सेनिटाइज करने के लिए एक टैंकर की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान सड़क, दुकान व घर के बाहरी परिसर को सेनेटाइज किया।
