स्वेच्छा से रक्तदान कर लोगों ने पेश की मानव सेवा की मिसाल
गया जी में भाजपा के मध्य मंडल द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा बताया। कार्यक्रम में युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया और रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गया जी में भाजपा के मध्य मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदाताओं ने मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा और समर्पण के भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की जीवन रक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार सोनू, संयोजक नीतीश कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


