कार्यकर्ताओं के आचरण व व्यवहार से ही पार्टी की पहचान बनती है : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

कार्यकर्ताओं के आचरण व व्यवहार से ही पार्टी की पहचान बनती है : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी बोधगया में भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला संगठन सशक्तीक

कार्यकर्ताओं के आचरण व व्यवहार से ही पार्टी की पहचान बनती है : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

भाजपा गया जी पूर्वी जिला संगठन के तत्वावधान में बोधगया के होटल स्टार में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का रविवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर से आए लगभग तीन सौ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दो दिनों तक चले विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक कार्यपद्धति, विचारधारा, कार्यकर्ता विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार व आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।

समापन सत्र

समापन सत्र को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के खान और भूतत्व व कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा की पहचान उसकी मजबूत कार्यपद्धति, अनुशासन और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया है। कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के आचरण, व्यवहार और निरंतर संवाद में निहित है। भाजपा विचार आधारित पार्टी है, जहां राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

राजनीतिक चुनौतियाँ

पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने देश के समक्ष मौजूद राजनीतिक व सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि वैश्विक अस्थिरता के दौर में भी भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्वदेशी को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक संस्कार, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान और सकारात्मक व्यवहार की सीख दी।

कार्यक्रम की जानकारी

जिला प्रभारी सुरेश शर्मा ने बूथ स्तर के कार्यक्रमों व संगठन विस्तार की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी। सैद्धांतिक सत्र में विजय सिंह ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता भाजपा गयाजी पूर्वी जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने की। प्रशिक्षण के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 134वां एपिसोड को भी सुना। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण के अंत में सभी को प्रमाण-पत्र दिया गया।

(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 कब समाप्त हुआ?
यह प्रशिक्षण महाअभियान रविवार को समाप्त हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।