Gaya News: सेवा संकल्प अभियान को ले बीजेपी की हुई बैठक

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: सोमवार को आमस के चंडीस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। दक्षिणी मंडल अध्यक्ष माधुरी जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान के बारे में जानकारी दी, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यकर्ताओं को अभियान सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई।

Gaya News: सेवा संकल्प अभियान को ले बीजेपी की हुई बैठक

Gaya News: सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोमवार को आमस के चंडीस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक दक्षिणी मंडल अध्यक्ष माधुरी जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी लगन से जुटने की अपील की। बैठक में पार्टी की मजबूती और गांव-गांव संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई। इसके लिए टीम गठित कर कार्ययोजना तैयार की गई है। बैठक में शेरघाटी विधानसभा संयोजक अजीत कुमार मिश्रा, डॉ. परिमल गोस्वामी, हलधर सिंह, अरविंद पासवान, रौशन गुप्ता, कमलनयन सिंह, मिथिलेश सिंह, नीरज चौरसिया समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: सेवा संकल्प अभियान को ले बीजेपी की हुई बैठक