भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 67वां परिनिर्वाण दिवस पर अर्पित किया श्रद्धासुमन
जिला भाजपा द्वारा मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 67वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने...

जिला भाजपा द्वारा मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 67वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए संविधान में प्रवाधान किया था। आज भारत की शासन व्यवस्था संविधान पर आधारित है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारतीय संविधान के तहत शासन सुचारू रूप से चल रहा है। भारत का संविधान का अक्षरशः पालन करने वाली सरकार केंद्र में शासन कर रही है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखते वक्त गरीबों पर विशेष ध्यान दिया था। भारत की सरकार ही गरीबों की समर्पित सरकार है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वालो में कंचन सिन्हा, डॉ. अनुज कुमार, राजेंद्र प्रसाद,प्रशांत कुमार, संतोष ठाकुर, चंदन भदानी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।