ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयामगध में भाजपा संगठन काफी मजबूत

मगध में भाजपा संगठन काफी मजबूत

मगध में भाजपा संगठन काफी मजबूत

मगध में भाजपा संगठन काफी मजबूत
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 23 Oct 2019 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

गया जिला भाजपा की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और कैलाशपति मिश्रा के चित्रों पर मल्यार्पण कर तथा राष्ट्रीय गीत के साथ हुई। इस मौके पर भाजपा के वरीय नेता सह विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि गया ही नहीं बल्कि मगध में भाजपा संगठन काफी मजबूत है। मजबूत संगठन की वजह से ही गया जिलान्तर्गत लोकसभा के तीन क्षेत्र अवस्थित है और तीनों लोकसभा में भाजपा समर्थक पार्टी को विजय मिली है। प्रदेश उपाध्यक्ष सह गया जिला चुनाव प्रभारी देवेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपनी कार्यो के लिए जाने जाते हैं। आज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही केंद्र और अनेकों राज्यों में भाजपा की सरकार हैं। भाजपा की सरकार जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है। आगामी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार, झारखंड, पं. बंगाल और उड़ीसा में भाजपा के अलख जगाने वाले स्व.कैलाश पति मिश्रा की पुण्यतिथि पांच नंवबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित है। महान आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिये पटना अवश्य आने का आह्वान किया। प्रदेश पंचायती राज प्रदेश अध्यक्ष सह गया जिला सदस्यता प्रभारी ओमप्रकाश भूवन ने कहा किसी भी पार्टी का रीढ़ कार्यकर्ता ही होता है। बैठक कीअध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने की। बैठक में प्रदेश मंत्री सह गया जिला चुनाव सह प्रभारी भीम साहु,गुरुआ विधायक राजीव नंदन दांगी,पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी राजेंद्र राम, प्रेम प्रकाश, नरेश चौधरी, कंचन सिन्हा, राजेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, गोपाल यादव, रघु गुप्ता, अभिषेक कुमार, युगेश कुमार आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें