समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही अंत्योदय का मूल उद्देश्य : डॉ. प्रेम कुमार

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही अंत्योदय का मूल उद्देश्य : डॉ. प्रेम कुमार विकसित भारत-विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करेंगे प्रशिक्षित का

समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही अंत्योदय का मूल उद्देश्य : डॉ. प्रेम कुमार

भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत बोधगया स्थित होटल स्टार में शनिवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, बिहार सरकार के कृषि मंत्री व पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा गयाजी पूर्वी जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी, विधायक विधायक मनोज शर्मा, जनक सिंह, वीरेंद्र सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन

प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और मानवीय मूल्यों पर आधारित था। प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के प्रति प्रेरित करता है। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करते हुए हमें अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारना है, तभी विकसित भारत का लक्ष्य साकार होगा। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद राष्ट्र और समाज के समग्र विकास का मार्गदर्शक दर्शन है। अंत्योदय का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, सम्मान और अवसर पहुंचाना है, जो सुशासन की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध, संगठनात्मक रूप से सक्षम और सामाजिक रूप से संवेदनशील बनाने का प्रभावी माध्यम है। विकसित भारत और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण वर्ग में बाल एवं श्रम संरक्षण आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, विधायक मनोज शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण के दौरान चर्चा

तीन सौ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के कौशल विकास, अनुशासन, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आगामी चुनावी रणनीति पर विशेष चर्चा हुई। भाजपा गयाजी पूर्वी जिला द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब तीन सौ की संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। मौके पर पूर्व सांसद हरि मांझी, रामजी मांझी, प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, क्षेत्रीय सह प्रभारी आशुतोष कुमार, जिला प्रभारी सुरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार मिश्रा, महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, अशोक कुमार, विनोद सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)

प्रशिक्षण वर्ग से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किसने किया?
इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।