Gaya News: शहर में सक्रिय हुआ बाइकर्स स्नैचर गैंग, विष्णुपद और रामपुर इलाके में महिला से सोने की चेन झपटी
Gaya News: गया जी, कार्यालय संवाददाता। शहर में बाइक सवार स्नैचर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो

Gaya News: शहर में बाइक सवार स्नैचर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को विष्णुपद और रामपुर थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना रामपुर थाना क्षेत्र के कटारी हिल रोड स्थित साकेतपुरी रोड नंबर-दो की है। यहां अमर कुमार तरवे की पत्नी संजू तरवे नाजरेथ स्कूल से घर लौटने के बाद दरवाजा खुलवाने के लिए खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।
पीड़िता ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे तेज रफ्तार से भाग निकले। सूचना मिलते ही रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।दूसरी घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक-विंध्यवासिनी मोहल्ले की है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के तरवां गांव निवासी 60 वर्षीय श्याम देवी, जो खटकाचक में किराये के मकान में रहती हैं, गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली और लहरिया कट मारते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने विष्णुपद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। उनकी पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


