ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयानशे में हंगामा कर रहे बाइक सवार युवक गिरफ्तार

नशे में हंगामा कर रहे बाइक सवार युवक गिरफ्तार

आमस। आमस थाने की पुलिस ने शुक्रवार को सांव टोल के पास से शराब के नशे में हंगामा कर रहे बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर...

नशे में हंगामा कर रहे बाइक सवार युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 27 Jan 2023 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

आमस। आमस थाने की पुलिस ने शुक्रवार को सांव टोल के पास से शराब के नशे में हंगामा कर रहे बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि नशे में धूत औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाने के रानीगंज निवासी संदीप कुमार केशरी स्थानीय लोगों के साथ हंगामा कर रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद ब्रेथ एनेलाजर मशीन से जांच करायी गई तो शराब के नशे में मिला। युवक बाइक से झारखंड से घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि लगातार जांच अभियान चलाये जाने के बाद भी लोग शराब पीकर गाड़ियां चलाते मिल जा रहे हैं। इस वजह देश के अति व्यस्त मार्ग जीटी रोड पर आये दिन बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है। इसके बाद भी लोगों में सुधार नहीं है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें