पर्यटन मानचित्र पर गया जी-बोधगया की मजबूत पहचान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

पर्यटन मानचित्र पर गया जी-बोधगया की मजबूत पहचान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध • महाबोधि मंदिर में पर्यटन मंत्री ने किया पूजा-अर्चना • बीटीएमसी सचिव व

पर्यटन मानचित्र पर गया जी-बोधगया की मजबूत पहचान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने शुक्रवार को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर पहुंचने पर बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी व सदस्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने पारंपरिक खादा भेंटकर उनका स्वागत किया। मंत्री ने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध को पुष्प अर्पित किया। साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना की और कुछ पल साधना में व्यतीत किया। इस दौरान मंदिर के वरीय पुजारी भिक्षु डॉ. मनोज थेरो, भिक्षु डॉ. दीनानंद, भिक्षु चालिंदा सहित अन्य बौद्ध भिक्षुओं ने सूत्रपाठ कर मंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

उन्होंने मंदिर परिसर के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि महाबोधि मंदिर को विश्वभर के करोड़ों बौद्ध श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां आकर विशेष आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। भ्रमण के दौरान मंत्री ने पवित्र बोधिवृक्ष, मंदिर की ऐतिहासिक विरासत, श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और परिसर के संरक्षण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गया जी और बोधगया को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही केंद्र सरकार की प्रस्तावित महाबोधि कॉरिडोर परियोजना को क्षेत्र के पर्यटन विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। विजीटर पुस्तिका में अपने अनुभव साझा करते हुए मंत्री ने लिखा कि ज्ञान और तप की इस पावन भूमि पर आकर हमें आध्यात्मिक सुख व शांति का अनुभव हुआ। अंत में बीटीएमसी की ओर से उन्हें बोधिवृक्ष का फ्रेमयुक्त पत्ता, हाल ही में प्रकाशित पुस्तक - ‘द आर्किटेक्चरल एंड स्कल्पचरल लिगेसी ऑफ द होली महाबोधि महाविहार’ सहित अन्य स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।