बिहार ग्रामीण बैंक शाखा गुरुआ में ऋण समझौता अभियान शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

बिहार ग्रामीण बैंक की गुरुआ शाखा में ऋण समझौता अभियान शुरू हुआ है, जिसमें पुराने ऋण खातों का निपटारा किया जा रहा है। शाखा प्रबंधक गौतम कुमार ने बताया कि यह पहल ऋणधारकों को राहत देने के लिए की गई है, जिसमें ब्याज और अन्य शुल्क में भारी छूट दी जा रही है।

बिहार ग्रामीण बैंक शाखा गुरुआ में ऋण समझौता अभियान शुरू

बिहार ग्रामीण बैंक शाखा गुरुआ में भारी छूट के साथ ऋण समझौता अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत पुराने से पुराने ऋण खातों का भी समझौते के माध्यम से निपटारा किया जा रहा है। शाखा प्रबंधक गौतम कुमार ने बताया कि गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के ऋणधारकों को विशेष राहत देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का बैंक में पुराना बकाया ऋण है, वे शाखा पहुंचकर समझौते का लाभ लें और अपना ऋण खाता बंद कराएं। योजना के तहत ब्याज एवं अन्य शुल्क में भी भारी छूट दी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।