सात निश्चय-3 के तहत नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए जिला प्रशासन सजग व तत्पर

Feb 28, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

बोधगया, निज संवाददाता। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अंतर्गत सात

सात निश्चय-3 के तहत नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए जिला प्रशासन सजग व तत्पर

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अंतर्गत सात निश्चय-सबका सम्मान,के तहत नागरिको को दैनिक जीवन में आने वाले कठिनाइयों को आसान बनाने के उद्देश्यों से डीएम शशांक शुभंकर ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में करीब तीन सौ से अधिक आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया। इसके अलावा सप्ताह के दो दिन सोमवार और शुक्रवार को जिले के सभी कार्यालय में अपनी शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से उनके निर्धारित कार्य-स्थल,कार्यालय कक्ष में निर्धारित अवधि में मिल रहे हैं। अधिकारियों को सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशों एवं उद्देश्यों के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

आम जनता को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े,इसके लिए संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग और तत्पर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।