आज होगी वसीका नवीस संघ की प्रांतीय बैठक
बिहार दस्तावेज नवीस संघ की प्रांतीय बैठक रविवार को निबंधन कार्यालय परिसर में होगी। इस बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में वसीका नवीसों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा होगी।...
बिहार दस्तावेज नवीस संघ की प्रांतीय बैठक रविवार को होगी। निबंधन कार्यालय परिसर में स्थित शेड नंबर-1 में होने वाली बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। गया शाखा के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद व सचिव शैलेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ छोटू ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा, महामंत्री मुरारी कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सिंन्हा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। संघ की गया शाखा की ओर से होने वाली बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान में वसीका नवीसों की समस्या और उसके समाधान पर चर्चा होगी। संगठन की मजबूती पर भी जोर रहेगा। सचिव छोटू ने बताया कि रविवार को बैठक और सोमवार को नव निर्वाचित गया शाखा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगी। दोनों कार्यक्रमों की जोरदार तैयारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।