Hindi NewsBihar NewsGaya NewsBihar Assembly Elections Security Agencies on High Alert for Peaceful Voting
चुनाव को लेकर नक्सल इलाकों में सुरक्षा कड़ी

चुनाव को लेकर नक्सल इलाकों में सुरक्षा कड़ी

संक्षेप: -जंगलों और पहाड़ों में सीआरपीएफ, कोबरा और स्थानीय पुलिस ने तेज की सर्च ऑपरेशन -बम

Mon, 3 Nov 2025 06:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड़ है। गया जिले में 11 नवबंर को दूसरे चरण का चुनाव होना है। इसको लेकर जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकस है। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरह संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों ने जंगली और दुर्गम इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम हर गतिविधि पर नजर रख रही है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीमें हर संदिग्ध स्थान पर जांच कर रही हैं। सुरक्षाबल लगातार क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान चला रहे हैं ताकि किसी भी तरह की नक्सली गतिविधि को पहले ही नाकाम किया जा सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिले के इमामगंज, बाराचट्टी, गुरुआ, टिकारी और शेरघाटी इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है। जंगलों, पहाड़ियों और ग्रामीण रास्तों पर सुरक्षाबलों की लगातार गश्त से माहौल में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। सुरक्षा बल गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से बातचीत भी कर रहे हैं। जवान मतदाताओं को भरोसा दिला रहे हैं कि वे निडर होकर मतदान केंद्र तक जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पुलिस प्रशासन ने कहा कि मतदान के दिन किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी। ड्रोन कैमरों से भी ऊंचे इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है।