ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाभारत बंद बिल्कुल विफल रहा : भाजपा

भारत बंद बिल्कुल विफल रहा : भाजपा

भारत बंद बिल्कुल विफल रहा : भाजपा भारत बंद बिल्कुल विफल रहा : भाजपा भारत बंद बिल्कुल विफल रहा :...

भारत बंद बिल्कुल विफल रहा : भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 27 Sep 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत बंद बिल्कुल विफल रहा:भाजपा

गया। जिला भाजपा ने कहा कि गया सहित भारत बंद बिल्कुल विफल रहा है।यह बुलाया गया बंद किसानों ने तो पहले से नकार दिया था। इस तरह के बंद से किसानों का कोई लेना देना नहीं है बल्कि मुठ्ठी भर विरोधी दल के नेता और कार्यकर्ता बंद दिखाने के लिए ‌सड़क पर उतरे थे जिसे गया की जनता ने विफल कर दिया। भाजपा ने कहा कि बंद का समर्थन न कर गया की जनता धन्यवाद की पात्र है। किसानों के नाम पर जनता को ठगने काम विरोधी पार्टियों के द्वारा किया जा रहा है, लेकिन जनता सब जानती है। (हि.स.)

कार्यकर्ताओं ने शेरघाटी में जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

शेरघाटी। निज संवाददाता

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद का सोमवार को शेरघाटी में मिला जुला असर रहा। बाजार-दफ्तर में लोगों की आमद कम रही। जीटी रोड सहित अनुमंडल की तमाम सड़कों से सवारी बसें गायब रहीं। स्कूल बसें भी नहीं चलीं। बंद को देखते हुए शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी। कुछ स्कूलों में बच्चों के अद्र्धवार्षिक इम्तिहान भी चल रहे थे।

जीटी रोड पर चलने वाले मालवाहक वाहनों की संख्या भी अपेक्षाकृत कम रही। सड़कों पर सन्नाटा रहा। भाकपा-माले और राजद जैसे विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने शहर में बंद के समर्थन में जुलूस निकाला। नई बाजार में जीटी रोड पर प्रदर्शन कर वाहनों का आवागमन रोक दिया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। इस आंदोलन में भाकपा माले के रामलखन प्रसाद के अलावा राजद के वसीम अकरम और मो.प्रिंस आदि शामिल थे।

विभिन्न संगठनों द्वारा आहुत भारत बंद का बेलागंज में कोई असर नहीं

बेलागंज। अपनी विभिन्न मांगों की पूर्ति और केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर महागठबंधन दलों का सोमवार को भारत बंदी का बेलागंज में कोई असर नहीं देखा गया।बंदी की पूर्व घोषणा के बाद भी बेलागंज में एनएच-83और गया-पटना रेलखंड पर वाहनों एवं ट्रेनों का संचालन पहले की तरह पूरे दिन होते रहा। बाजारों में आम जरूरतों की सामानों की खरीद फरोख्त करते हुए लोगों को देखा गया। हालांकि, बंद के मद्देनजर पुलिस की गश्ती दल का भ्रमण क्षेत्र की सड़कों पर जारी रहा।

भारत बंद- टिकारी में सड़क जाम कर जताया विरोध

फोटो- टिकारी में भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे माले कार्यकर्ता।

टिकारी। निज संवाददाता

किसान विरोधी तीनों कृषि कानून को वापस करने समेत अन्य मांगों को लेकर बुलाई गई भारत बंद का मिला-जुला असर टिकारी में नहीं दिखा। बाजार की अधिकतर दुकानें खुली रही। भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के लिए जुलूस निकाला और टिकारी बाजार की दुकानें बंद करने का अनुरोध किया। जुलूस अंदर किला से शुरू होकर टिकारी बाजार होते निकाली गई। माले कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया और सरकार विरोधी नारे लगाये। टिकारी-कुर्था मार्ग को निसुरपुर मोड़ के पास सुबह छह बजे ही जाम कर दिया गया था। बंद समर्थक माले नेताओं ने कहा कि यदि आज हम विरोध नहीं किया तो देश कंपनियों का गुलाम हो जायेगा। मौके पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव बिनोद पासवान, रोहन यादव, रवि कुमार, सुरेन्द्र यादव, गीता देवी, गनिल मांझी, संतोष महतो, हरी मांझी, बसंती देवी मौजूद थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें