ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाभक्तों के लिए भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर निकले

भक्तों के लिए भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर निकले

शहर के जीबी रोड स्थित गौड़ीय मठ से गुरुवार की अपराह्नन गाजे-बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली। भगवान जगन्नाथ के रथ पर सवार निकलने से पहले विशेष पूजन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।...

भक्तों के लिए भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर निकले
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 04 Jul 2019 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के जीबी रोड स्थित गौड़ीय मठ से गुरुवार की अपराह्नन गाजे-बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली। भगवान जगन्नाथ के रथ पर सवार निकलने से पहले विशेष पूजन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। फूल-मालाओं से सजे रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा विराजमान रहे। रथयात्रा रमना रोड, जीबी रोड होते हुए आजाद पहुंची। जिस-जिस क्षेत्र से रथयात्रा गुजरी उन मार्गों पर रथयात्रा को देखने और भगवान जगन्नाथ के पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही। भगवान के रथ को खींचने के लिए भक्त आतुर रहे।

रथयात्रा के आजाद पार्क पहुंचने से पहले ही वहां श्रद्धालु जमा हो गए थे। जैसे ही रथ पहुंची श्री जगन्नाथ के जयकारे पूरा इलाका गंूज उठा। भक्तों ने रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर मंगला कामना की। श्रद्धालुओं ने परंपरागत तरीके से आस्था के साथ भगवान जगन्नान, भैया बलभद्र और बहन सुभद्रा की आराधना की। रात में रथ मठ लौट आयी। मठ के सिद्धांती जी महाराज व उत्तम श्लोक जी महाराज ने बताया कि आषाढ़ द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ अपने नानी घर के लिए निकलते हैं। इसी दौरान भक्त उनका दर्शन-पूजन करते हैं। नौ दिनों के बाद लौट आते हैं।

100 रुपए आम तो 120 रुपए किलो जामुन बिका

रथयात्रा पर शहर में विशेष चहल-पहल दिखी। सबसे ज्यादा भीड़ फल मंडियों में रही। शहर के केदारनाथ मार्केट, चांदचौरा, नई गोदाम, राजेंद्र आश्रम, एक नंबर गुमटी आदि मंडियों से लोगों ने आम और बरहड़ की जमकर खरीदारी दी। आम के विक्रेताओं ने भी अन्य दिनों के मुकाबले आज महंगे आम बेचे। आम 60 रुपए से 100 रुपए किलो और बरहड़ 60 से 80 और जामुन 80 से 120 रुपए प्रतिकिलो बेचा गया। शहरवासियों ने भगवान जगन्नाथ की पूजन के बाद रात्रि अच्छे पकवान खीर-पूड़ी, आम आदि का मजा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें