ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाआमस में लू लगने से भिखारी की मौत

आमस में लू लगने से भिखारी की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के शेकबीघा गांव के पास से शनिवार को एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। थानाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने बताया कि शव किसी विक्षिप्त का प्रतीत होता...

आमस में लू लगने से भिखारी की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गयाSat, 15 Jun 2019 11:04 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाना क्षेत्र के शेकबीघा गांव के पास से शनिवार को एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। थानाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने बताया कि शव किसी विक्षिप्त का प्रतीत होता है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15-20 दिनों से आसपास क्षेत्र में भटक रहा था। मौत का कारण लू बताया जाता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज गया है।

स्पिरिट व शराब का सप्लायर गिरफ्तार

आमस। स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार को चौपारण के बेला गांव से मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने बताया कि बिहार में स्पिरिट व शराब का सप्लायर था। शुक्रवार को 560 लीटर स्पिरिट के साथ गिरफ्तारी तस्करों ने पूछताछ में सप्लायर मुकेश का नाम पुलिस को बताया था। पूछताछ में धंधे से जुड़े कई अन्य माफियाओं के नाम का खुलासा हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें