रिश्वत लेने वाले बीडीओ राकेश के आवास पर देर रात तक चला निगरानी का छापा
फॉलोअप --------- -बीडीओ के आवास से बरामद हुए आपत्तिजनक वस्तुएं -कार्यशैली पर उठ रहे कई

नगर प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद देर रात तक निगरानी की टीम ने आवास पर छापेमारी की। इस दौरान आवास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और वस्तुएं बरामद होने की बात सामने आ रही है, जिससे उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान संदिग्ध फाइलें और कुछ अन्य सामग्री जब्त की गई है। हालांकि निगरानी विभाग की ओर से बरामद सामानों की आधिकारिक सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। टीम देर रात तक जांच-पड़ताल के बाद बीडीओ राकेश कुमार को लेकर पटना रवाना हो गई।
क्या था पूरा मामला नगर प्रखंड की प्रमुख सुचिता रंजनी ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15वीं वित्त आयोग की योजना के तहत स्कूल की चारदीवारी निर्माण योजना को पास कराने के लिए बीडीओ राकेश कुमार 1लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत की सत्यता जांचने के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और सोमवार को नगर प्रखंड प्रमुख कार्यालय कक्ष में बीडीओ को 50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। देर रात तक चली छापेमारी से यह आशंका और गहरा गई है कि मामला सिर्फ 50 हजार रुपये तक सीमित नहीं है। मंगलवार बीडीओ राकेश कुमार को पटना स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई तय है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



