ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गया: बीडीओ ने किया बूथ वाले स्कूलों का निरीक्षण

: बीडीओ ने किया बूथ वाले स्कूलों का निरीक्षण

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ परमानंद पंडित और थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने फतेहपुर प्रखंड के मतदान केंद्र वाला आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण...

: बीडीओ ने किया बूथ वाले स्कूलों का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 28 Jul 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

फोटो

फतेहपुर। एक संवाददाता

पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ परमानंद पंडित और थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने फतेहपुर प्रखंड के मतदान केंद्र वाला आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वहां की स्थिति का जायजा लिया और कमियों को दूर कर उसे दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया है।

बीडीओ और थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड के मध्य विद्यालय सलैयाकला, मध्य विद्यालय सलैयाखुर्द, मध्य विद्यालय गुरिसर्वे, मध्य विद्यालय पहाड़पुर, मध्य विद्यालय धरहराकला, मध्य विद्यालय कांटी आदि स्कूलों का निरीक्षण किया। साथ ही वहां स्थित मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं से अवगत हुए और जिन बूथों पर सुविधाएं नहीं थी। वहां पर शीघ्र ही इसकी व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दी है। बीडीओ ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मौजूद ब्यवस्था को देखने के बाद विद्यालय प्रभारी को विद्यालय भवन का रंग रोगन अविलम्ब कराने का निर्देश दिया है। साथ में रहे थानाध्यक्ष मनोज राम ने सुरक्षा संबंधी सभी जानकारी इकट्ठा किए। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव की तैयारी के तहत लगभग सभी बूथों पर बेसिकली सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें