बटुक ब्रह्मचारियों ने गुरु जी से लिए आशीर्वाद
फोटो/ राजेंद्र सं मानपुर। राजेंद्र सस्कृत विद्यालय में माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को सुबह से ही ठाकुरवाड़ी में बटुक ब्रह्मचारियों द्वारा स्नान...

मानपुर। राजेंद्र सस्कृत विद्यालय में माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को सुबह से ही ठाकुरवाड़ी में बटुक ब्रह्मचारियों द्वारा स्नान कर पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर संस्कृति कार्यकम का आयोजन किया गया। मौके पर सुदर्शनाचार्य (वामन भगवान) ने कहा कि माना जाता है, कि माघ पूर्णिमा के दिन प्रभु विष्णु गंगा जल में वास करते है। इस दिन गंगा में स्नान का खास महत्व है मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन गंगाजल स्पर्श करने से ही व्यक्ति को वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। इस दिन वस्त्र, तिल, गुड़, धन, कंबल व गौ इत्यादि के दान से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। वही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से परेशानियां दूर हो जाती है। नमः शिवाय, राम प्रवेश शर्मा व बकूट ब्रह्मचारियों इत्यादि गुरु जी के पैर पकड़ कर आशीर्वाद लिए।