बाबा कोटेश्वरनाथ धाम ऐतिहासिक व प्राचीन धार्मिक स्थल : विधानसभा अध्यक्ष

Feb 15, 2026 08:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

बाबा कोटेश्वरनाथ धाम ऐतिहासिक व प्राचीन धार्मिक स्थल : विधानसभा अध्यक्ष बाबा कोटेश्वरनाथ धाम ऐतिहासिक व प्राचीन धार्मिक स्थल : विधानसभा अध्यक्ष

बाबा कोटेश्वरनाथ धाम ऐतिहासिक व प्राचीन धार्मिक स्थल : विधानसभा अध्यक्ष

बेलागंज के मेन में स्थित ऐतिहासिक बाबा कोटेश्वर नाथ धाम एक बार फिर रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिगीतों से गूंज उठा। यहां रविवार से दो दिवसीय बाबा कोटेश्वर नाथ धाम महादेव महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन, युवा व कला संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महोत्सव शुरू होते ही पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। दोपहर बाद भव्य मंच पर महोत्सव उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, स्थानीय विधायक मनोरमा देवी व न्यायमूर्ति श्याम किशोर शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बाबा कोटेश्वर नाथ धाम एक ऐतिहासिक व अत्यंत श्रद्धेय धार्मिक स्थल है।

इसकी महिमा अपरंपार है। उन्होंने महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने को अपना सौभाग्य बताया। स्थानीय विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि बाबा कोटेश्वर नाथ की कृपा से ही उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान न्यायमूर्ति श्याम किशोर शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को आवेदन सौंपकर मेन गांव स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पहले दिन कल्पना पटवार ने अपनी जादुई आवाजों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया उद्घाटन समारोह के बाद भव्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक से बढ़कर भक्तिगीत पेशकर महत्ती भीड़ को भक्ति के रस में सराबोर कर दी। दूसरे व अंतिम दिन महोत्सव सोमवार को राज्यस्तरीय व स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम देखने के लिए मेन सहित आसपास के कई गांवों के लोग पहुंचे। मंदिर में महिलाओं के पूजा करने के लिए लगा लंबी कतार महाशिवरात्रि पर प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए रविवार की सुबह से भक्तिों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई गांवों के हजारों लोगों ने बाबा के दर्शन-पूजन किए। सुबह से शाम तक पूजा करने वाले शिवभक्तों की कतार लगी रही। महोत्सव को लेकर इलाके में विशेष गहमागहमी बनी हुई। मेले जैसा दृश्य है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।