नुक्कड़ नाटक के जरिय माता-पिता भरण पोषण अधिनियम की दी गई जानकारी
जिला पदाधिकार के निर्देश पर आमस ब्लॉक में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पेंशन योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, और कबीर अंत्येष्टि योजना का विवरण साझा किया गया। 50 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए निशुल्क चश्मा प्रदान किया गया और उनकी आंख-कान की जांच भी की गई।

जिला पदाधिकार के निर्देश पर शुक्रवार को आमस ब्लॉक में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कई जरूरी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया कि अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत आमस प्रखंड सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौजूद वृद्धजनों से उनके विचार भी लिये गए। इसके बाद नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माता-पिता व वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण, कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों और अनुमंडलों में संचालित बुनियाद केंद्रों के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री उज्जवल दृष्टि योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों को आंख जांच कर निशुल्क चश्मा दिए गए। साथ ही बुनियाद केंद्र द्वारा संचालित एमटीभी वैन के माध्यम से बुजुर्गों के कान और आंख की जांच विशेषज्ञों ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


