छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में दी जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण कुमारी ने प्रोजेक्ट स्कूल की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि 14-15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है, जिससे भविष्य में कैंसर का खतरा कम हो सकता है। छात्राओं ने सक्रियता से भाग लिया और कई सवाल पूछे।

छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में दी जानकारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण कुमारी ने प्रोजेक्ट स्कूल की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सरकार द्वारा निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है, जिससे भविष्य में बच्चेदानी और स्तन कैंसर का खतरा कम हो सकता है। डॉ. कुमारी ने छात्राओं से अपील की कि वे इस जानकारी को अपने घर और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं। इसके अलावा उन्होंने टीबी, किशोरियों में होने वाले शारीरिक बदलाव और अन्य गंभीर बीमारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए कई सवाल पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर दिया गया।उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में महिला डेस्क की सुविधा उपलब्ध है, जहां महिलाएं अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर बेझिझक सलाह ले सकती हैं। मौके पर हेल्थ मैनेजर अरुण कुमार, बीसीएम मिथिलेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।