Hindi NewsBihar NewsGaya NewsAuto Drivers Protest Road Blockade Over Assault Incident
वजीरगंज : फतेहपुर रोड को तरवां के निकट ऑटो चालकों ढाई घंटे तक रखा जाम

वजीरगंज : फतेहपुर रोड को तरवां के निकट ऑटो चालकों ढाई घंटे तक रखा जाम

संक्षेप:

ऑटो चालकों ने बड़ही बिगहा से तरवां तक सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। वे एक साथी चालक के साथ हुई मारपीट के खिलाफ न्याय की मांग कर रहे थे। पुलिस ने स्थिति का समाधान किया और चालकों को...

Thu, 11 Sep 2025 06:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

ऑटो चालकों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटना से आक्रोशित होकर ऑटो चालकों ने गुरुवार को बड़ही बिगहा से लेकर तरवां तक कई स्थानों पर सड़क जाम कर दिया। घटना से नाराज चालक एक साथी ऑटो चालक के साथ हुई मारपीट को लेकर पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे थे। सड़क जाम करीब ढाई घंटे तक चला, जिससे लंबी दूरी तक वाहन फंसे रहे और यात्री परेशान होते रहे। स्थिति की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा मौके पर पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने के बाद चालकों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही जाम समाप्त हुआ और आवागमन सामान्य हो सका।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित चालक का बयान लेने और दोषियों पर कार्रवाई के लिए आवेदन मांगा गया है, हालांकि अभी तक औपचारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बयान या आवेदन मिलने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि सवारी उठाने को लेकर ऑटो चालकों और कुछ एजेंटों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद चालक संगठित होकर सड़क पर उतर आए।