Hindi NewsBihar NewsGaya NewsAuto and Toto Drivers Protest Against Increased Parking Fees at Gaya Junction
गया जंक्शन: पार्किंग शुल्क ज्यादा वसूली का ऑटो-टोटो चालकों ने किया विरोध

गया जंक्शन: पार्किंग शुल्क ज्यादा वसूली का ऑटो-टोटो चालकों ने किया विरोध

संक्षेप:

-40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये पार्किंग शुल्क को वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन

Dec 11, 2025 06:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

गया जंक्शन के डेल्हा साइड पार्किंग में 40 से 50 रुपये ठेकेदारी शुल्क बढ़ने पर ऑटो और टोटो चालकों ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया। ऑटो-टोटो चालकों के बीच उत्पन्न इस समस्या को लेकर शिक्षित बेरोजगार ऑटो-टोटो चालक संघ ने चालकों के समर्थन में सामने आया। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसके लिए जिला प्रशासन और रेल प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की है। शिक्षित बेरोजगार ऑटो-टोटो चालक संघ के नेता एहतेशाम खान व रमण कुमार ने बताया कि गया जंक्शन के डेल्हा साइड ऑटो पार्किंग में ठेकेदारी के नाम पर पूर्व में 30 रुपये लिए जा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तीन महीने से नए टेंडर के बाद ठेकेदारी के नाम पर 40 रुपये लिए जाने लगे हैं, जिसे चालक देते आ रहे हैं। लेकिन, अब ठेकेदारी शुल्क 50 रुपये की मांग की जाने लगी है जिससे ऑटो-टोटो चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को डेल्हा साइड पार्किंग स्थल पर ऑटो चालकों ने ज्यादा राशि लिए जाने का विरोध किया। ऑटो-टोटो चालकों ने बताया कि पार्किंग शुल्क के नाम पर ज्यादा राशि वसूली पर रोक लगाने की मांग जिला और रेल प्रशासन से की गई है। कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकलने की स्थिति में हड़ताल आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। पार्किंग शुल्क को लेकर संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने गुरुवार को जिला ट्रैफिक डीएसपी से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराया।