आमस के चंडीस्थान से पकड़े गए दो एटीएम फ्रॉड युवक

Apr 06, 2026 04:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

आमस थाना की मदद से रिसियप पुलिस ने चंडीस्थान बाजार से दो एटीएम फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिछले माह एक एटीएम से 50 हजार रुपये की अवैध निकासी करने के लिए एक किराए के मकान में छिपे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन से उन्हें पकड़ लिया।

आमस के चंडीस्थान से पकड़े गए दो एटीएम फ्रॉड युवक

आमस थाना की मदद से औरंगाबाद जिले के रिसियप थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीस्थान बाजार से दो एटीएम फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक बाजार में किराए के मकान में छिपकर रह रहे थे और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के निवासी बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर पिछले माह रिसियप थाना क्षेत्र के एक एटीएम में कार्ड बदलकर करीब 50 हजार रुपये की अवैध निकासी की थी। पुलिस को घटना में इस्तेमाल मोबाइल की एक्टिव लोकेशन और एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला। फुटेज में दोनों की पहचान होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार भी कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह गांव-देहात से पैसे निकालने आने वाले भोले-भाले लोगों को निशाना बनाता था और वारदात के बाद अपना ठिकाना बदल लेता था। फिलहाल दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए रिसियप थाना पुलिस अपने साथ ले गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।