
विधानसभा चुनाव: ईवीएम मॉक ड्रिल में हुआ मॉक पॉल और वीवी पैट से मिलान
विधानसभा चुनाव को लेकर ईवीएम मॉक ड्रिल का आयोजन गया जिला में किया गया। सभी दस विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य मतदान के दिन समस्या से बचाव करना था। चुनाव आयोग...
विधानसभा चुनाव: ईवीएम मॉक ड्रिल में हुआ मॉक पॉल और वीवी पैट से मिलान सभी दस विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारियों ने किया मॉक पॉल चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी विधानसभा के लिए आयोजित हुए मॉक ड्रिल मतदान के लिए आने वाली समस्या से बचाव को लेकर उठाए गए कदम गया जी, प्रधान संवाददाता विधानसभा चुनाव को लेकर ईवीएम मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। गया जिला के सभी दस विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया। प्लस टू जिला स्कूल के दस कमरों में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को इसमें शामिल किया गया। ईवीएम से संबंधित मॉक पॉल के लिए आयोजित मॉक ड्रिल का आयोजन दो पालियों में हुआ।
सभी सेक्टर पदाधिकारी ने ईवीएम से 100-100 मॉक पॉल किए। फिर वीवी पैट से पर्ची का मिलान करने के बाद मॉक पॉल से संबंधित प्रपत्र भरकर रिपोर्ट तैयार किया। मॉक ड्रिल के लिए चुनाव आयोग ने प्रेक्षक नियुक्त किए थे। ईवीएम मॉक ड्रिल से दोनों प्रेक्षक खुश नजर आए। बताया गया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव से पहले पहली बार मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। जिससे मतदान के लिए किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। मॉक ड्रिल में प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी मो. शफीक, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था अंशु कुमारी, वरीय उपसमाहर्ता आकाश के अलावे जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। मतदान के दिन होगी सहूलियत मॉक ड्रिल में शामिल सभी सेक्टर पदाधिकारियों से खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इससे मतदान के दिन उन्हें काफी सहूलियत होगी। सेक्टर पदाधिकारियों की सहायता के लिए प्रशिक्षण कोषांग की तरफ से प्रत्येक टेबल पर मास्टर ट्रेनर लगाए गए थे। चुनाव आयोग से भेजे गए शेरघाटी विधान सभा के प्रेक्षक कुणाल प्रकाश खेमनर और गया शहर के प्रेक्षक सी समयामूर्ति ने मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मॉक ड्रिल में भाग ले रहे सेक्टर पदाधिकारियों को चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों से मतदान से जुड़े कुछ सवाल भी पूछे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




