ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयामानपुर में 14 किसानों के 35 बिघे की गेहूं की फसल राख

मानपुर में 14 किसानों के 35 बिघे की गेहूं की फसल राख

मानपुर में 14 किसानों के 35 बिघे की गेहूं की फसल राख मानपुर में 14 किसानों के 35 बिघे की गेहूं की फसल...

मानपुर में 14 किसानों के 35 बिघे की गेहूं की फसल राख
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 11 Apr 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मानपुर। मुफस्सिल व बुनियादगंज थाना क्षेत्र के दुधैला और बरेव गांव में रविवार को आग लगने से 14 किसानों के 15 बिघे की गेहूं की फसल जल गयी। राजेश कुमार गुप्ता समेत अन्य किसानों ने बुनियादगंज थाना मे लिखित आवेदन दिया है। राजेश गुप्ता के पांच बिघे की फसल जल कर नष्ट हो गयी है। इसी प्रकार नुटन मांझी के तीन बिघे, उमेश गुप्ता व संजय गुप्ता के डेढ़-डेढ़ बिघे, मुफस्सिल थाना के बेरव गांव के अशोक कुमार मेहता के डेढ़ बिघे, सुरेश प्रसाद के साढ़े तीन बिघे,मनोज प्रसाद के ढाई बिघे की फसल जल गयी। अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप है। एसएचओ शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें