ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयासाठ लाख की डकैती मामले में ट्रांजिट रिमांट पर लाया गया अंकेश को

साठ लाख की डकैती मामले में ट्रांजिट रिमांट पर लाया गया अंकेश को

शहर के पुलिस लाइन मोड़ स्थित फोर्ड शो रूम के मालिक अनुराग पोद्दार के घर साठ लाख की डकैती मामले में वैशली में गिरफ्तार अंकेश को ट्रांजिट रिमांड पर गया लाया गया है। अब गया पुलिस उसे पांच दिनों की रिमांड...

साठ लाख की डकैती मामले में ट्रांजिट रिमांट पर लाया गया अंकेश को
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 14 Oct 2018 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के पुलिस लाइन मोड़ स्थित फोर्ड शो रूम के मालिक अनुराग पोद्दार के घर साठ लाख की डकैती मामले में वैशली में गिरफ्तार अंकेश को ट्रांजिट रिमांड पर गया लाया गया है। अब गया पुलिस उसे पांच दिनों की रिमांड पर लेकर डकैती कांड के बारे में पूछताछ करेगी।

एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड पर गया लाकर अंकेश को सेंट्रल जेल भेज दिया गया। उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया है। उन्होंने बताया कि वैशाली में गिरफ्तार नौ डकैतों में राजा पाकड़ के अंकेश ने पूछताछ में गया डकैती मामले में विक्रम गिरोह का हाथ बताया था। अंकेश के अनुसार सिवान के विक्रम ने मुख्य भूमिका निभायी थी। अब उससे फोर्ड शो रूम मालिक के घर हुई डकैती मामले में गिरोह की जानकारी जुटायी जायेगी।

उन्होंने बताया कि डकैती मामले में विक्रम के अलावा सुनील नाम के एक अपराधी की पहचान भी हुई है। इस बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए अंतर जिला गिरोह के डकैतों को बुलाया गया था। इसमें झारखंड के अपराधी शामिल थे। उन्होंने बताया कि अंकेश को जब स्केच दिखाया गया था, तो उसने स्केच वाले शख्स की पहचान विक्रम के रूप में कर ली थी। अंकेश के अनुसार विक्रम ने गया में डकैती करने के लिए उससे संपर्क किया था। लेकिन गोपालगंज की डकैत में पैसे बंटवारे को लेकर साथियों में झगड़ा हो गया था। इसलिए उसका गिरोह गया नहीं आया था। बता दें कि दिल्ली में इलाजरत पिता को देखने गये अनुराग पोद्दार के घर 23 जुलाई की रात भीषण डकैती हुई थी। सात-आठ की संख्या में रहे नकाबपोश डकैतों ने दो गार्ड को बंधक बनाकर साठ लाख रुपये की संपत्ति डकैती कर ली थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें